फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Training provided for the census

Farrukhabad News: जनगणना के लिए अधिकारी व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 10 Mar 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Training provided for the census
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी ने जनगणना 2026-27 की तैयारियों पर बैठक की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण आयोजित हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तहसीलदार और नगरीय क्षेत्रों के लिए कार्यकारी अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक 700 से 800 जनसंख्या पर एक प्रगणक नियुक्त होगा। साथ ही, छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। प्रशिक्षण में जनगणना प्रक्रिया, डेटा संकलन विधि और प्रपत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने इसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का सही उपयोग कर जनगणना को त्रुटिरहित संपन्न कराया जाए। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed