{"_id":"643aef7b71f60ef71604be68","slug":"training-given-to-master-trainers-for-body-elections-farrukhabad-news-c-12-1-182257-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: निकाय चुनाव के लिए मास्टर ट्रेनरों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: निकाय चुनाव के लिए मास्टर ट्रेनरों को दिया प्रशिक्षण
Sun, 16 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए शनिवार को विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान में बरती जाने वाली सावधानियों को बारीकी से बताया।
जिले के नौ निकाय क्षेत्रों में 11 मई को मतदान है। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए जिलाधिकारी ने 40 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए हैं। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में प्रोजेक्टर पर मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कर्मी लगाए जाएंगे। उन्होंने प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी के कार्य व जिम्मेदारी की बारीकी समझाई। पोलिंग पार्टी रवाना होने से लेकर बैलेट पेपर मोड़ने, बैलेट बाक्स सील करने और स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने के बारे में भी बताया। इससे पहले पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री भी चेक कर प्रपत्र तैयार करने का भी तरीका बताया गया। मतदान में गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल सूचना देने और उस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी गई। सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। अब यह मास्टर ट्रेनर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। एडीसीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय, डीपीओ अनिल चंद्र ने प्रशिक्षण दिया।
निकाय चुनाव में शांतिपूर्ण नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैरिकेडिंग लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। कलक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर अध्यक्ष पक्ष पर नामांकन कराने के लिए पांच व सभासद पद के नामांकन के लिए 12 आरओ की टेबिल लगाई जाएंगी। सभी आरओ के साथ दो-दो एआरओ भी मौजूद रहेंगे। बैरिकेडिंग के बाहर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। बैरिकेडिंग के अंदर प्रत्याशी व प्रस्तावकों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।