फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Traffic jam blocked the way to the hospital, mother gave life to her daughter on e-rickshaw

Farrukhabad News: जाम ने छीना अस्पताल का रास्ता, मां ने ई-रिक्शे पर बच्ची को दिया जीवन

Mon, 11 Aug 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam blocked the way to the hospital, mother gave life to her daughter on e-rickshaw
फोटो-31,सीएचसी गेट पर ई रिक्शा में जच्चा बच्चा को संभालती महिलाएं,संवाद
कायमगंज। तहसील रोड पर रोजाना लगने वाला जाम इस कदर भयानक हो गया कि सोमवार को एक गर्भवती महिला की जान जोखिम में पड़ गई। पितौरा की रहने वाली चांदनी जो अपने गर्भ में जीवन लेकर अस्पताल जा रही थी, जाम में फंसकर ई-रिक्शा में ही बेटी को जन्म देने के लिए मजबूर हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के गेट से कुछ कदम पहले हुई इस घटना ने प्रशासन और यातायात पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव पितौरा निवासी रोहित की पत्नी चांदनी को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई। आशा कार्यकर्ता कामिनी और कुछ महिलाएं उन्हें ई-रिक्शा से सीएचसी ला रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा तहसील रोड पर पहुंचा, अस्पताल रोड पर लंबे जाम में फंस गया। दर्द से कराहती चांदनी को समय पर अस्पताल पहुंचाने की कोशिशें बेकार साबित हो रही थीं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा को किसी तरह जाम से निकालकर अस्पताल की ओर बढ़ाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसूता की हालत नाजुक हो गई। आशा कार्यकर्ता और महिलाओं ने ई-रिक्शा में ही प्रसव कराया। चांदनी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को वार्ड में भर्ती किया गया। यहां दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि प्रसूता को प्रसव पीड़ा के समय जाम के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। बच्ची और मां दोनों स्वस्थ हैं। जाम बड़ी समस्या बन रहा है। देरी होने से मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा हो सकता है।


आए दिन लगने वाले जाम से राहगीर परेशान
राहगीरों ने नाराजगी जताते हुए कहा, तहसील रोड पर रोजाना घंटों जाम लगता है। पुलिस चौकी से लेकर जामा मस्जिद तक खड़ी बाइकों और सब्जी के ठेलों से राहगीरों की परेशानी बढ़ जाती है। मुंसिफ कोर्ट के बाहर का इलाका स्थायी पार्किंग में तब्दील हो चुका है। पुलिस इस पर ध्यान नहीं देती। लोगों का कहना है कि अगर जाम की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed