{"_id":"68b34b73f609358698032fc6","slug":"traders-took-out-president-trumps-funeral-procession-and-burnt-his-effigy-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107224-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: व्यापारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप की निकाली अर्थी, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: व्यापारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप की निकाली अर्थी, पुतला फूंका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने सेंट्रल जेल चौराहे पर ट्रंप की अर्थी निकाली। इसके बाद पुतला फूंका। कहा कि ट्रंप के इस कदम से करोड़ों का निर्यात प्रभावित होगा। देश हित में कोई समझौता न करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इरादा अच्छा है।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की सेंट्रल जेल इकाई ने शाम साढ़े चार बजे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की अर्थी बनाकर सड़क पर निकाली। पूरे बाजार में घूमना के बाद चौराहे पर पुतला आग के हवाले कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि इससे करोड़ों का व्यापार प्रभावित होगा। हजारों नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि वह देशहित में ऐसे किसी भी प्रकार के ट्रंप टैरिफ से समझौैता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार नए बाजार तलाशे जिससे अमेरिका में जाने वाले सामान को खपाया जा सके।
यहां पर जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, महामंत्री विमलेश मिश्रा, सेंट्रल जेल चौराहा अध्यक्ष योगेश गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, अनुपम पांडेय, लाखन सिंह, अमित मिश्रा, सतेंद्र उपाध्याय, शिवम दुबे, प्रशांत शाक्य, देवेंद्र सक्सेना, सुरेश चंद्र मिश्रा, अवनीश कुमार, अंकित दुबे आदि रहे।