{"_id":"5eea0c218ebc3e43171ddb96","slug":"traders-sitting-on-a-dharna-demanding-the-removal-of-mandi-duty-farrukhabad-news-knp5659476115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे व्यापारी
विज्ञापन
कायमगंज मंडी में धरना देते व्यापारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
मंडी शुल्क हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे व्यापारी
फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार ने घर बैठे व्यापार करने की छूट के साथ लाइसेंस व मंडी शुल्क माफ कर दिया है। मंडी के अंदर व्यापार करने वालों से मंडी शुल्क वसूला जा रहा, यह दोहरा मापदंड है। मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारी नेताओं ने बुधवार को सातनपुर मंडी सचिव कार्यालय के बाहर धरना दिया। मंडी सचिव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर मंडी शुल्क व लाइसेंस समाप्त करने की मांग की।
व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी के नेतृत्व में व्यापारी नेता सातनपुर मंडी पहुंचे। वहां मंडी सचिव कार्यालय गेट पर व्यापार मंडल का बैनर लगाकर व्यापारी नेेता कुर्सी डाल धरने पर बैठ गए। उन्होंने मंडी सचिव डा. दिलीप वर्मा को दिए ज्ञापन में कहा कि मंडी परिसर में व्यापारियों से 1.50 प्रतिशत मंडी शुल्क व 0.50 प्रतिशत विकास शुल्क वसूला जा रहा है।
दो प्रतिशत मंडी शुल्क लगने से व्यापार संभव नहीं होगा। मंडी के बाहर टैक्स व लाइसेंस की छूट मिलने से थोक व्यापारी मंडी में माल खरीदना नहीं चाहेगा। क्योंकि मंडी शुल्क लगने से माल महंगा पड़ेगा। इससे टैक्स चोरी व भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा। व्यापारी बर्बाद हो जाएगा और पल्लेदार व कर्मचारी बेरोजगार हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मंडी शुल्क व लाइसेंस समाप्त करने की मांग की। आलू आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू, अशोक कनौजिया, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व व्यापारी नेताओं ने शमसाबाद बाजार खुलवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि कस्बे में संक्रमितों के तीन केस एक ही मोहल्ले के हैं। जबकि पूरा बाजार बंद करा दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कायमगंज में कोरोना संक्रमित मिलने पर मात्र 150 मीटर एरिया सील किया गया, वहां पूरा बाजार खुल रहा है। कस्बे में होम डिलीवरी नहीं हो रही। शमसाबाद बाजार बंद होने से व्यापारी मानसिक तनाव में हैं। अनुपम शर्मा, राकेश गुप्ता, श्रीनिवास चतुर्वेदी मौजूद रहे।
मंडी सचिव को व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
कायमगंज। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नेताओं ने मंडी में धरना दिया और कहा कि जब से मंडी यहां शिफ्ट हुई है तब से व्यापारी काम कर रहे हैं। जो मंडी से बाहर काम कर रहे हैं उन्हें मंडी शुल्क व विकास सेस में छूट दी गई।
यह दोहरा मापदंड है। उनकी मांग है मंडी शुल्क माफ होना चाहिए। इससे मंडी में काम करने वाले व्यापारियों का कारोबार चौपट हो जाएगा। दो घंटे धरना प्रदर्शन के बाद उन्होंने सचिव को सीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। जिला महामंत्री नरेश चंद्र पालीवाल, आदेश अग्निहोत्री, द्रोण सिंह गंगवार, नितिन रस्तोगी, धर्मेंद्र, नीरज राठौर मौजूद रहे।