फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trade Board landed in protest against Mandi administration

मंडी प्रशासन के विरोध में उतरा व्यापार मंडल

Tue, 29 Mar 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Trade Board landed in protest against Mandi administration
कायमगंज। मंडी के बाहर तंबाकू का कारोबार करने वाले व्यापारियों से चेकिंग के नाम अवैध वसूली और मंडी में व्यापारियों की अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल बंसल गुट के नेताओं ने बैठक की। इसमें विरोध करने के लिए रणनीति बनाई गई और बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल बंसल गुट के नेताओं ने मंडी समिति में विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की। इसमें तय किया गया कि अब मंडी प्रशासन का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद सभी व्यापारी नेता तहसील कार्यालय पहुंचे। एसडीएम गौरव शुक्ला से भेंट कर ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि मंडी के बाहर कारोबार करने वाले तंबाकू व्यापारी दो माह से अपने स्टॉक पोर्टल पर चढ़वाने के लिए मंडी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, मगर कोई कर्मचारी समय से दफ्तर में नहीं मिलता है।
विज्ञापन

दफ्तर में कुछ प्राइवेट कर्मचारी लगे हैं, जो तंबाकू गोदामों में जाकर स्टॉक सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। अभी मंडी के बाहर कारोबार करने वालों के लिए मंडी निदेशक के शुल्क वसूली का कोई स्पष्ट आदेश नहीं है, लेकिन मंडी कर्मी रात में तंबाकू पकड़कर अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबाकू की नई फर्मों का लाइसेंस नहीं बनाया जा रहा है। माल पकड़े जाने पर मंडी प्रशासन 11 गुना मंडी शुल्क लगाकर जुर्माना ऑफलाइन वसूल करता है, जबकि ऑनलाइन जुर्माना वसूला जाना चाहिए। इस दौरान जिला महामंत्री सत्यनरायन वर्मा, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, अंकित अग्रवाल, मयंक दुबे, अभिषेक माहेश्वरी, विनोद गंगवार भी मौजूद रहे। मंडी सचिव दिलीप वर्मा से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि अभी बैठक में हैं, बाद में बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed