फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor-trolley overturns, woman dies, 25 injured

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत, 25 घायल

Sat, 22 Jun 2024 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns, woman dies, 25 injured
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बाइक सवार के अचानक सामने आने पर अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें महिला की मौके पर मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया पर एक डॉक्टर व फार्मासिस्ट सभी का प्राथमिक उपचार नहीं कर पाए। घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग नीम करोरी मे अन्नप्रासन्न कार्यक्रम से लौट रहे थे।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला लाहौरी निवासी धर्मेंद्र की पुत्री का शुक्रवार को नीम करोरी मंदिर में अन्नप्राशन्न कार्यक्रम था। परिवार व गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गांव वापस आ रहे थे। नगला पंचम गांव के सामने अचानक बाइक सवार सड़क पर आ गया। ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रॉली सीधी हो गई। ट्रॉली में सवार मुन्नी देवी (50), सोनी (20), हेमा (14), संध्या(18), पम्मी(14), सेजल(16), रजनी(15), पूनम(18), मोहनी(17), रंजना(30), तनू(14), गौरा देवी(45), मुन्नी देवी (35), रिंकी(15), खुशबू(16), उपासना(15), मुस्कान(15), बीना(20), जलेबश्री(60), रोशनी(15), सुनीता(45), लक्ष्मी (9), आरव (6), रौनक (14), अपूर्वा (16), कुमकुम (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पांच एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी लेकर आई। यहां डॉक्टर ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में उस दौरान डॉक्टर सनी व फार्मासिस्ट ही मौजूद थे। ऐसे में वहां अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर सभी लोगों के हृदय द्रवित हो गए। घायलों को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। कुछ लोगों को ही प्राथमिक उपचार मिल पाया।


नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में ढोए मरीज
मोहम्मदाबाद। अचानक सीएचसी पर पहुंचे मरीजों को देखकर अव्यवस्था फैल गई। मरीजों को एंबुलेंस से निकालकर अस्पताल ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला। मरीजों के परिजन घायलों को गोद में लेकर वार्ड में ले गए। एक-एक बैड पर दो से तीन लोगों को लिटाया गया। चिकित्सक ने सभी को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

एंबुलेंस में भूसे की तरह भरे गए मरीज
घटना के बाद पहुंची एंबुलेंस में मरीजों को भूसे की तरह भर लिया गया। ईएमटी और चालक भी जल्दी घायलाें को पहुंचाने के लिए लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed