{"_id":"645aa02786b6ebd5b00c7214","slug":"tractor-trolley-going-to-shiv-baraat-overturned-five-injured-farrukhabad-news-c-12-1-224957-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शिव बरात में जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शिव बरात में जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, पांच घायल
Wed, 10 May 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 10 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
राजेपुुर। प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई शिव बरात में जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव महेेशपुर निवासी चंद्रपाल सिंह चौहान ने शिव मंदिर का निर्माण कराया है। मंगलवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिव बारात निकाली गई। इसमें कई ट्रैक्टर ट्राली में लोग सवार होकर भगवान शिव के जयकारे लगा रहे थे। पीछे चल रहे ट्रैक्टर में डीजे बज रहा था। गांव कुइंया के प्रदीप, गांव महेशपुर के अंकुर, राममोहन, शिवम व विपिन खड़े होकर नाच रहे थे। गांव हमीरपुर के पास शिव बारात पहुंची उसी दौरान डीजे वाली ट्रैक्टर ट्रॉली मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार प्रदीप, अंकुुर, राममोहन, शिवम, विपिन घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में पहुंचाया गया। डॉक्टर सिद्धार्थ ने सभी का उपचार किया। हालत खराब होने पर प्रदीप, शिवम व अंकुर को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।