{"_id":"5eaedde88ebc3e905528daa3","slug":"tractor-trolley-going-to-funeral-four-injured-farrukhabad-news-knp5582759156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक की टक्कर से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक की टक्कर से चार घायल
विज्ञापन
लोहिया में भर्ती श्याम बाबू।
- फोटो : FARRUKHABAD
अंतिम संस्कार को जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चार घायल
फर्रुखाबाद। शव लेकर पांचाल घाट जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली खाई में पलट गई। उसमें सवार लोग 20 फीट नीचे जा गिरे। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने चार गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी संजू अग्निहोत्री के चाचा कृष्णमुरारी का निधन हो गया था। ट्रैक्टर-ट्राली से शव लेकर गांव के लोग पांचाल घाट आ रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली नेकपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी।
इससे ट्राली गहरी खाई में पलट गई। शव और ट्राली में सवार करीब 12 लोग 20 फीट नीचे खाई में जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से गांव के ही सुभाष चंद्र दीक्षित (60), नंद किशोर (40), संजू अग्निहोत्री (40) और उनके पिता श्यामबाबू अग्निहोत्री (70) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों का सीटी स्कैन कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया।