फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor-trolley collided with bike, four injured including couple

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती समेत चार घायल

Fri, 09 Jun 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with bike, four injured including couple
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। मिट्टी खनन करके ला रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती व दो बच्चों के टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना लोनार गांव रामपुर झतौली निवासी विकास सिंह पत्नी शिवा सिंह पुत्र शौर्य, पुत्री मानवी को बाइक पर बैठाकर जनपद एटा थाना जैथरा क्षेत्र में गुरुवार को रिश्तेदारी में जा रहे थे। कस्बे के अस्पताल रोड चौराहे के पास सामने से मिट्टी खनन करके ला रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। विकास व उसकी पत्नी सहित दोनों बच्चे बाइक से गिरकर घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक व मजदूर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दंपती व बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा लिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन की शह पर क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। आए दिन खनन करके मिट्टी ले जाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली से हादसे होने पर लोगों की जान जा रही है। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed