{"_id":"6993683a84619fbe1b090c64","slug":"tractor-trolley-and-roadways-bus-collide-driver-injured-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-137520-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली व रोडवेज बस की भिड़ंत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली व रोडवेज बस की भिड़ंत, चालक घायल
Tue, 17 Feb 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो-5 कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव दलेलगंज व हजियांपुर के बीच त्रिपाठी कोल्ड स्टोरेज के पा
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर गांव दलेलगंज व हजियांपुर के बीच स्थित त्रिपाठी कोल्ड स्टोरेज के पास सोमवार सुबह पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एटा डिपो की बस को चालक नितेश कुमार दिल्ली से फर्रुखाबाद लेकर आ रहे थे। बस में 11 यात्री और परिचालक यादवेंद्र कुमार थे। सोमवार सुबह पांच बजे कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर त्रिपाठी कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। इससे बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में चालक नितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान एटा जा रही रोडवेज बस के चालक-परिचालक ने दुर्घटना देख बस रोकी और घायल चालक नितेश कुमार को एटा लेकर चले गए। वहां अस्पताल में इलाज चल रहा है। किसी यात्री को चोट न आने पर उन्हें दूसरी बस से फर्रुखाबाद भेज दिया गया। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। करीब 11 बजे ट्रैक्टर वहां से कोई लेकर चला गया। पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं हो सकी। शमसाबाद थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी पर फोर्स मौके पर गया था पर वहां कोई नहीं मिला। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।