फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   towers of Reliance Power cut

रिलायंस के टावरों की कटेगी बिजली

Mon, 06 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 06 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
towers of Reliance Power cut
बिजली विभाग की बार-बार कनेक्टिविटी गायब होने की गाज रिलायंस टावरों पर
विज्ञापन
गिरना तय है। विभाग के साथ अनुबंध तोड़ने के बाद शहरी क्षेत्र में लगे रिलायंस टावरों की बकाएदारी में कनेक्शन काटने के एक्सईएन शहरी ने अवर अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। किस टावर पर कितना बिजली बिल बकाया है। इसकी सूची तैयार हो रही है।

बिजली विभाग शहरी खंड में ऑन लाइन काम होता है। उपभोक्ताओं के बिल भी ऑन लाइन जमा होते हैं। बिल जमा किए जाने के लिए डिवीजन कार्यालय भोलेपुर में तीन काउंटर बने हैं। एक काउंटर चौक पर खुला है। विभाग का कनेक्टिविटी के लिए रिलायंस कंपनी से अनुबंध था। हर माह कनेक्टिविटी फेल होने से विभाग को राजस्व वसूली और विभागीय कार्य पूरा करने में दिक्कत होती है। एक अप्रैल से डिवीजन कार्यालय में सिर्फ बिल जमा होने वाले काउंटरों तक कनेक्टिविटी आ रही

है। इस कारण विभागीय कार्य ठप है। कनेक्टिविटी के लिए विभागीय अफसरों ने कई बार रिलायंस कंपनी के जिला प्रभारी से लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा लेकिन सुधार नहीं हुआ। उधर, समय पर टावरों के बिल का भुगतान नहीं होता। इस कारण बकाएदारी बढ़ने से एक टावर पर लगभग 40 से एक लाख रुपये तक बकाया है। शहरी क्षेत्र में रिलायंस के लगभग 18 टावर हैं। इन पर लगभग लाखों रुपये बिजली का बकाया है। डिवीजन कार्यालय की कनेक्टिविटी फेल होने और

समय से बिजली का बिल भुगतान न करने पर विभागीय अधिकारियों ने टावरों के कनेक्शन कटवाने का निर्णय लिया है। साथ ही विभाग ने कंपनी से अपना करार भी तोड़ दिया है। एक्सईएन शहरी सुरेश कुमार ने बताया कि किस टावर पर कितना बिल बकाया है। इसकी सूची तैयार हो रही है। बकाएदारी के आधार पर टावरों के कनेक्शन काटे जाएंगे। कनेक्टिविटी के लिए एअरटेल कंपनी से अनुबंध हुआ है। अभी एअरटेल की सुविधा शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed