फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   top 10 enami pakda

15 हजार का इनामी टापटेन शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
top 10 enami pakda
फर्रुखाबाद। खानपुर मड़ैया गांव में सोमवार रात वारदात को अंजाम देने आए 15 हजार के इनामी टापटेन अपराधी को शहर कोतवाली व एसओजी ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से शातिर घायल होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उस पर हत्या सहित एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना अमृतपुर के राजपुर निवासी अनिल पाल का पुत्र लकी सोमवार रात खानपुर मड़ैया में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से आया था। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय को सूचना मिली। उन्होंने एसओजी प्रभारी रामबाबू, चौकी इंचार्ज कादरीगेट हरिओम प्रकाश त्रिपाठी, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज जेपी शर्मा, नखास चौकी इंचार्ज बलराज भाटी को साथ लेकर गांव खानपुर मड़ैया में लकी पाल की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर लकी ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल कर गोलियां चलाईं। लकी के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने घायल लकी को दबोच लिया और उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। लकी के पास तमंचा व कारतूस मिला। पुलिस ने घटना स्थल से मिले खोले जब्त कर लिए। जानकारी पर एसपी डॉ. अनिल मिश्र, एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अंगूरीबाग में बना रखा था गढ़
लकी शहर कोतवाली के अंगूरीबाग मोहल्ले में रहता था। वह व्यापारियों से रंगदारी वसूलने को लेकर कई बार फायरिंग करके पुलिस को धता बताकर भाग चुका है। 9 अगस्त 2016 को नखास निवासी शिवम शंखवार की उसने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 28 सितंबर 2016 को पुलिस ने मुठभेड़ में लकी को तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे शहर कोतवाली में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
घटना की जानकारी पर फोरेंसिक टीम के प्रभारी ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर नूमने लिए और घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed