फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tobacco traders made a strategy against the market fee

मंडी शुल्क के विरोध में तंबाकू व्यापारियों ने बनाई रणनीति

Fri, 17 Dec 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tobacco traders made a strategy against the market fee
कायमगंज स्थित परमानंद बगीची में बैठक में मौजूद तंबाकू व्यापारी नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद मंडी के बाहर कारोबारियों से शुल्क वसूली को लेकर गुरुवार को तंबाकू ट्रेड के व्यापारी नेताओं ने परमानंद की बगीची में बैठक की। इसमें मंडी के बाहर शुल्क वसूली होने का विरोध कर रणनीति बनाई। इसमें तंबाकू पर मंडी शुल्क वसूलना गलत है, इसके लिए हर तरह की लड़ाई लड़ने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

कायमगंज क्षेत्र में तंबाकू का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। कृषि कानून रद्द होने के बाद अब फिर से मंडी शुल्क वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके विरोध में गुरुवार शाम व्यापार मंडल मिश्रा गुट, कंछल व बंसल गुट के व्यापारी नेता नगर की परमानंद की बगीची में जमा हुए। तंबाकू ट्रेड अध्यक्ष सुभाष गुप्ता की अगुवाई में मंडी शुल्क लागू होने के विरोध में व्यापारी नेताओं ने रणनीति बनाई। कहा कि वन नेशन, वन टैक्स प्रणाली से तंबाकू पर मंडी शुल्क लगना गलत है, क्योंकि तंबाकू व्यापारी इस कारोबार पर 28 प्रतिशत जीएसटी देते हैं।
विज्ञापन

तय किया गया कि स्थानीय विधायक के जरिये तंबाकू कारोबारी अपनी परेशानी सीएम तक पहुंचाएंगे। इसके बाद भी समस्या का हल नहीं निकलता है तो हर स्तर की लड़ाई लड़ी जाएगी। शंभूदयाल कौशल, आदेश अग्निहोत्री, संजय गुप्ता, मनोज कौशल, अतुल गुप्ता, संजीव अग्रवाल, मनोज गंगवार, अभिषेक महेश्वरी, अंकित अग्रवाल, रविकांत गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed