फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   To stop erosion, embankment built at Rs 1.55 crores starts being cut.

Farrukhabad News: कटान रोकने को 1.55 करोड़ से बना तटबंध कटना शुरू

Fri, 06 Sep 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
To stop erosion, embankment built at Rs 1.55 crores starts being cut.
शमसाबाद, कंपिल, अमृतपुर। क्षेत्र के गांव पैलानी दक्षिण में कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बनाया गया 1.55 करोड़ रुपये लागत का तटबंध गंगा की धार में बहने लगा है। सूचना के बावजूद किसी अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांव पैलानी दक्षिण में कुछ माह पहले ही सिंचाई विभाग ने 1.55 करोड़ की लागत से तटबंध बनाया था। इससे ग्रामीणों को कटान से निजात मिलने की उम्मीद थी। गंगा का जलस्तर घटने से कटान तेज हो गया। इससे कटान रोधी तटबंध भी गंगा की धारा में कटना हुआ शुरू हो गया है। प्रधान जुबेर खान ने बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। अभी तक तटबंध देखने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में गिरावट के बाद गुरुवार को फिर पानी बढ़ गया। गांव इकलहरा में घरो व गलियों में अभी भी जलभराव है। गांव के गोविंद, नवाब, सुशील, छोटे ने बताया की जलभराव से समस्या हो रही है। बुखार, खुजली, एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य टीम गांव में नहीं आती है। इससे झोलाझाप से इलाज से इलाज कराना मजबूरी है। गंगा के कटान से मौजी राम, जगदीश, श्रीपाल आदि ग्रामीणों की करीब 300 बीघा भूमि गंगा में समा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार गंगा का जलस्तर 135.75 मीटर से 25 सेमी बढ़कर 136 मीटर पर पहुंच गया है। पहाड़ों पर बारिश होने से नरौरा बांध से गंगा में एक लाख 7417 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गांव हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, तीसराम की मड़ैया, सुंदरपुर, रामपुर, जोगराजपुर व लायलपुर आदि गांवों के ग्रामीणों के कहना है कि अभी बाढ़ का पानी निकल भी नहीं पाया और फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। मंझा, तीसराम की मड़ैया, बरुआ आदि गांव को जाने वाले मार्ग पर पानी भरा होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed