{"_id":"b6e1bcaa74c0f675ba03b8340cd2bf01","slug":"tilak-ceremony-boundriwal-roof-fall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक समारोह में छत की बाउंड्रीवाल गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक समारोह में छत की बाउंड्रीवाल गिरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक समारोह के दौरान छत की रेलिंग भरभराकर ढह गई। इसमें दर्जन भर से अधिक
विज्ञापन
लोग घायल हो गए। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर
पहुंची। घायलाें में से चार को लोहिया अस्पताल और पांच को प्राइवेट अस्पताल
ले जाया गया। मामूली रूप से चुटहिल लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।
शहर कोतवाली के मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी बंगालीबाबू के बेटे अमित उर्फ रिंकू की शादी जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रामगंज निवासी राजू की बेटी से तय हुई है।
बुधवार को अमित का तिलक कार्यक्रम था। तिलक समारोह शहर के स्टेट बैंक रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में था। रात करीब 10 बजे धर्मशाला में तिलक चढ़ रही थी। महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। छत पर दावत चल रही थी। छत की रेलिंग के सहारे लोग तिलक कार्यक्रम देखने लगे।
इसी दौरान ईंट की रेलिंग अचानक भरभरा कर ढह गई। रेलिंग नीचे गिरने से मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी देवेंद्र, मिट्ठूलाल, जिला एटा के गांव मिखौची निवासी महेश कुमार, शहर के मोहल्ला रेलवे रोड निवासी निर्मल शर्मा, दिल्ली निवासी विनोद कुमार, धीरज सिंह, शिवनगर कालोनी निवासी आशू, मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी प्रेम प्रसाद, मोहल्ला भीकमपुरा निवासी सुनील कुमार समेत दर्जन भर से अधिक घायल हो गए।
हादसे से समारोह स्थल पर चीखपुकार मच गई। पड़ोसी मोहल्ला मित्तूकूंचा के लोग धर्मशाला की ओर दौड़ पड़े। इस ओर के चैनल का गेट बंद था। घूमकर मेन गेट पर पहुंचने से देरी होने की आशंका में लोगों ने ताला तोड़ दिया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। घायल देवेंद्र, महेश, मिठ्ठूलाल, निर्मल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया।