फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thunderstorm supplies 1100 villages

आंधी-पानी से 1100 गांवों की आपूर्ति चरमराई

Wed, 07 Jun 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 07 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार की रात में आई आंधी और बरसात ने शहर के अलावा जिले के करीब 1100 गांवों की बिजली सप्लाई ठप कर दी। शहर से लेकर गांव तक  अंधेरे में डूब गया। जगह-जगह तार, पोल टूटे और इंसुलेटर खराब हो गए। इनकी मरम्मत होने के बाद शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई करीब 10 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र की 14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन



मंगलवार की रात करीब एक बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बरसात शुरू होते ही हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए। पोल टूटे और इंसुलेटर खराब हो गए। इस कारण शहरी क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों के सभी उपकेंद्रों से होने वाली बिजली सप्लाई ठप हो गई। हर तरफ अंधेरा हीं अंधेरा हो गया।
विज्ञापन



बरसात बंद होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने टूटे तार, पोल और खराब हुए इंसुलेटरों को ठीक कराने का काम शुरू किया। शहरी क्षेत्र के फीडरों के फाल्टों को बुधवार को करीब दस बजे तक दूर कर कुछ उपकेंद्रों से बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह दोपहर तक पूरे शहरी क्षेत्र की सप्लाई बहाल हो गई। कमालगंज, गैसिंगपुर, अमृतपुर, राजेपुर, शमसाबाद, कंपिल, नवाबगंज, मोहम्मदाबाद, जहानगंज क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र 33 हजार और 11 हजार की लाइन में फाल्टों के कारण दोपहर तक आपूर्ति बंद रही। करीब 14 घंटे बाद ग्रामीण इलाकों की धीरे धीरे सप्लाई बहाल की गई।


एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि बरसात और आंधी के कारण फीडर फाल्ट में आ गए थे। इस कारण सप्लाई प्रभावित हुई। सभी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिन उपकेंद्रों के फाल्ट नहीं मिल पाए। वहा फाल्टों को खोज कर ठीक कराने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed