फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three women caught cheating Ayushman card were arrested

आयुष्मान कार्ड फर्जी बताकर ठगी करने वाली तीन महिलाएं धरी गईं

Fri, 27 Dec 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three women caught cheating Ayushman card were arrested
आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाने में स्वास्थ्य विभाग लचर रवैया अपनाए है। इसका फायदा फर्जीवाड़ा करने वाले उठा रहे हैं। शुक्रवार को गांव घाटमपुर में महिलाएं आयुष्मान कार्ड को फर्जी बताकर फेमिली हेल्पलाइन कार्ड बना रही थीं। कुछ जानकारों ने तीन महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। इससे उन्हें थाने में बैठा लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव घाटमपुर में महिलाएं लोगों को आयुष्मान कार्ड फर्जी बताकर फैमिली हेल्पलाइन कार्ड बना रही थीं। इसमें मनमाने रुपये भी वसूले गए। महिलाओं का कहना था कि आयुष्मान कार्ड पर लोगों को इलाज की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसलिए यह कार्ड बनाए जा रहे हैं। भोलेभाले ग्रामीण बहकावे में आकर खासी कीमत भी चुकाते दिखे।
विज्ञापन

जहानगंज के जन सेवा केंद्र संचालक सत्येंद्र को जानकारी होने पर वह गांव पहुंचे और महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की। महिलाओं ने बताया की आयुष्मान कार्ड बेकार हैं, उनके बनाए कार्ड ही मान्य हैं। इस पर सत्येंद्र ने प्रधान अजय कोतवाल को बुला लिया। प्रधान ने कहा कि उनके गांव में भी कार्ड बनाए गए। महिलाओं को थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि महिलाएं खुद को छुड़ाने के लिए पैरवी में फोन करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र ने सीएमओ ऑफिस में तैनात आयुष्मान योजना के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर डा.अमित मिश्रा से एसआई दलवीर सिंह की बात कराई। इस पर डा.अमित मिश्रा ने सीएमओ को मामले से अवगत कराया।

सीएमओ डा.चंद्रशेखर ने बताया कि उन्होंने आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डा.दलवीर सिंह को मौके पर भेजा है। फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। थानाध्यक्ष पूनम जादौन ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed