{"_id":"58d2b2d34f1c1bb6681a4f7b","slug":"three-secretaries-suspended-in-construction-of-dahanachahacharya","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में लापरवाही तीन सचिव सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में लापरवाही तीन सचिव सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
.गंगा किनारे के गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने की शपथ दिलाते डीएम प्रकाश बिंदु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार की शाम स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गंगा किनारे की पंचायतों में शौचालय निर्माण व ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) कार्य की समीक्षा की। इस दौरान तीन लापरवाह सचिवों के निलंबन व दो अफसरों का वेतन रोकने का फरमान सुनाया।
डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि ओडीएफ के 55 गांवों में से 38 प्रस्ताव आ गए हैं। बैठक में भगवानपुर के नोडल अधिकारी सीडीपीओ शमसाबाद, न्यामतपुर भक्सी के प्राचार्य डायट, कुबेरपुर शाहीपुर के एई मंडी निर्माण अनुपस्थित रहे।
इस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को इनका वेतन रोकने व स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक तिवारी के ओडीएफ प्रस्ताव न देने व अनुपस्थित रहने, प्रेमपाल सिंह व रवींद्र पांडेय ग्राम विकास अधिकारी को शौचालय निर्माण में लापरवाही पर निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों एवं सचिवों को गांवों को शौच मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एनपी पांडेय, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, पीडी डॉ डीआर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।