{"_id":"6a04cc9350ff19c23b0af2c8","slug":"three-people-including-husband-found-guilty-in-dowry-death-case-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-142096-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दहेज हत्या के मामले में पति सहित तीन पर दोष सिद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दहेज हत्या के मामले में पति सहित तीन पर दोष सिद्ध
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज हत्या के मामले में त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश संजय कुमार ने आरोपी पति समेत तीन दोषियों को जेल भेजने का आदेश दिया। मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 14 मई की तारीख तय की गई है।
जनपद कन्नौज के गांव भवानीपुर निवासी कश्मीर सिंह ने थाना नवाबगंज में 13 जुलाई 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी बहन मुन्नी देवी की शादी 21 जून 2022 को थाना नवाबगंज के गांव सोना जानकीपुर निवासी सुमित कुमार के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। पति सुमित कुमार, जेठ अमित कुमार, ससुर हंसराम और सास रामकली दहेज में बाइक और अंगूठी की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करने लगे।
12 जुलाई 2023 की शाम आरोपियों ने मारपीट कर बहन की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। गांव वालों की सूचना पर जब वह बहन की ससुराल पहुंचे तो ससुरालीजन मौके से भाग गए। पुलिस ने जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी पति सुमित कुमार, ससुर हंसराम और सास रामकली को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने के आदेश दिए हैं।