{"_id":"5ed29a678ebc3e08ed247281","slug":"three-more-migrants-returned-from-delhi-and-ahmedabad-infected-farrukhabad-news-knp562888166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली व अहमदाबाद से लौटे दो और प्रवासी निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली व अहमदाबाद से लौटे दो और प्रवासी निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीज को बरौन सीएचसी लेकर पहुंची एंबुलेंस।
- फोटो : FARRUKHABAD
दिल्ली व अहमदाबाद से लौटे तीन और प्रवासी संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में गैर प्रांतों व महानगरों से आने वाले प्रवासी ही कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। अहमदाबाद व दिल्ली से लौटे तीन और प्रवासियों को शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इन्हें क्वारंटीन सेंटर से सीएचसी बरौन स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 34 हो गया है। इनमें से 18 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव गौरखेड़ा निवासी 17 वर्षीय किशोर अहमदाबाद में प्लास्टिक के डिब्बे बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। 25 मई को सात परिजनों के साथ ट्रेन से इटावा पहुंचा। वहां से बस से सभी को कमालगंज के भोजपुर में श्री बाबूसिंह दद्दू कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद परिजनों को घर भेज दिया गया, जबकि किशोर को रोक लिया गया।
वहीं राजेपुर क्षेत्र के गांव भुड़ियाभेड़ा निवासी युवक(24) दिल्ली के शास्त्री पार्क में सब्जी बेचता है। वह 24 मई को पत्नी के साथ बस से लौटा। उसे भी यहां क्वारंटीन किया गया। उसे बुखार था। 26 मई को मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम ने कारोना संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए। शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में किशोर व सब्जी विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इससे सुबह 8.30 बजे दोनों को सीएचसी बरौन स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। किशोर ने बताया कि शाम तक उसे चाय-नाश्ता व दवा नहीं दी गई। सुबह थोड़े से उबले आलू बिना नमक के दिए गए।
वहीं शुक्रवार को भर्ती किए गए मरीजों का कहना है कि दवाई छोड़कर बाकी व्यवस्था ठीक है। दवाई के नाम पर एक टेबलेट तक नहीं दिया गया। उधर देर रात एक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह 28 मई को दिल्ली से लौटा था।
तीन प्रवासी मिशन अस्पताल भेजे, दो का दोबारा नमूना लिया
कमालगंज। बाबूसिंह दद्दू कृषि महाविद्यालय भोजपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर पर 26 मई को मौजूद 113 लोगों में कोरोना के लक्षण वाले 24 लोगों के नमूने लिए गए थे। इनमे से गांव गौरखेड़ा व भुड़िया भेड़ा के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शेष 22 लोग में तीन लोगों में लक्षण हैं।
इससे उन्हें तीन बजे मिशन अस्पताल भेज दिया गया। दो लोगों का दोबारा नमूना लिया गया। एक लड़की की अभी रिपोर्ट नहीं आई। सामान्य पाए गए 16 प्रवासियों को शाम को घर भेज दिया गया। शाम को क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज कराया गया।