{"_id":"5ee773038ebc3e431c235bd4","slug":"three-more-migrant-corona-positives-were-found-in-the-district-farrukhabad-news-knp5656096147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में महिला व बच्चे सहित तीन और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कमालगंज क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर निवासी युवक जांच रिपोर्ट आने से पहले ही घर से नोएडा चला गया। पुलिस के माध्यम से नोएडा के स्वास्थ्य व पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई को कहा गया है।
शहर के मोहल्ला छपट्टी साहबगंज निवासी 54 वर्षीय महिला 10 जून को दिल्ली से रिश्तेदार के साथ आई थी। डायबिटीज और बीपी की मरीज होने से उसी दिन मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर उसका सैंपल लिया गया। रविवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर महिला को कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कालेज एल-2 अस्पताल भेजा गया।
इसके अलावा बिहार प्रांत के जिला समस्तीपुर के मंगलगढ़ निवासी दंपति दो बच्चों के साथ 9 जून को नोएडा से फर्रुखाबाद पहुंचा था। उन्हें मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर 10 जून को नमूना लिया गया। इसमें 12 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली। उसे एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं कमालगंज क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर निवासी युवक 8 जून को नोएडा से लौटा था। 10 जून को वह सीएचसी पहुंचा और नमूना देकर घर चला गया। वह परिजनों व ग्रामीणों के संपर्क में रहा। रविवार सुबह नोएडा चला गया। रात में जांच रिपोर्ट आने पर उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। गांव में युवक के न मिलने पर उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसने नोएडा में किराये के कमरे पर होने की जानकारी दी।
इससे खलबली मच गई। पुलिस के माध्यम से नोएडा पुलिस व स्वास्थ् विभाग को सूचना दी गई। स्थानीय चिकित्साधिकारियों को भी सूचना दी गई है। जनपद में अब तक कुल कोरोना संक्रमित 74 केस मिल चुके हैं। इनमें 68 प्रवासी हैं, जबकि 6 कांटेक्ट मरीज हैं। अब तक 36 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 38 केस एक्टिव हैं।