फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three more died in Rohila of Mohammadabad

मोहम्मदाबाद के रोहिला में तीन की और मौत

Thu, 13 May 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three more died in Rohila of Mohammadabad
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कस्बा के मोहल्ला रोहिला में बुखार फैलने के साथ गुरुवार को तीन लोगों की और मौत हो गई। सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में नहीं पहुंची। न तो किसी जांच की गई और न ही दवाई का वितरण। इससे बुखार से पीड़ित मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच मोहम्मदाबाद कस्बा के मोहल्ला रोहिला में बुखार तेजी से फैला है। मोहल्ले में गुरुवार को महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। चार दिन पहले ही आठ लोगों की जान जा चुकी है। 100 से अधिक लोग खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। इसकी सूचना के बावजूद कस्बे में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

नगर पंचायत की व्यवस्थाओं पर नजर डालें तो कई हैंडपंप खराब पड़े हैैं। इससे पेयजल के लिए लोग एक-दूसरे के घर सबमर्सिबल चलने के दौरान पानी भरने जा रहे हैं। संपर्क बढ़ने से बीमारी और फैल रही है। सैनिटाइजेशन कराना तो दूर झाड़ू तक नहीं लगाई जा रही। सभासद अरविंद यादव उर्फ रवि यादव ने ब
विज्ञापन
विज्ञापन

ताया कि मोहल्ले में कई घरों में बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज हैं। नगर पंचायत से कोई व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। निगरानी समितियों की किसी को जानकारी तक नहीं है। उन्होंने सीएमओ को सूचना दी, इसके बावजूद स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। छह दिन में 11 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम भेजकर दवाई वितरित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed