{"_id":"5df0e4d48ebc3e879d41e875","slug":"three-lakh-stolen-by-putting-cash-in-a-clothes-shop-farrukhabad-news-knp5314291184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में नकब लगाकर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में नकब लगाकर तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
रजीपुर में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : FARRUKHABAD
रजीपुर-जरारी मार्ग पर रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर कपड़े की दुकान के पीछे बने मकान का ताला तोड़कर घुस गए। मकान के अंदर से रात में चोरों ने दुकान की दीवार में नकब लगा दिया। दुकान में रखे कपड़े के थान, साड़ी, बैट्री व गोलक आदि सामान चुरा ले गए।
फर्रुखाबाद के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी निवासी अमित सिंह पुत्र राजकुमार की रजीपुर में जरारी रोड पर श्रीराधा माधव साड़ी सेंटर नाम से कपड़े की दुकान है। मंगलवार शाम को अमित रोज की तरह दुकान बंद कर चले गए। बुधवार सुबह करीब 8 बजे अमित को पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर बताया कि उसकी दुकान में नकब लगी है।
इस पर वह पिता राजकुमार के साथ रजीपुर स्थित दुकान पहुंचे। सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह व खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। अमित ने बताया कि दुकान के पीछे मनीष प्रताप सिंह का मकान खाली पड़ा है। मंगलवार रात चोर उसी मकान में लगे लोहे के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
इसके बाद दीवार में नकब लगाकर दुकान में घुस गए। दुकान में रखे कपड़े के थान, साड़ियां, रजाई, गद्दे, पैंट-शर्ट के कपड़े, गोलक, बैट्री आदि लगभग तीन लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। खोजबीन के दौरान पुलिस को मनीष के मकान में गोलक पड़ी मिली।
क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजवीर सिंह गौर, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुकानदार अमित सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।