{"_id":"66105a4d02f9be983e0b5e74","slug":"three-criminals-beat-up-villager-and-looted-bike-mobile-and-cash-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110062-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ग्रामीण से मारपीट कर तीन बदमाशों ने बाइक, मोबाइल, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ग्रामीण से मारपीट कर तीन बदमाशों ने बाइक, मोबाइल, नकदी लूटी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्रामीण से मारपीट कर तीन बदमाशों ने बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली। पुलिस ने जांच के बाद तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
मेरापुर थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर निवासी विशेष कुमार गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे अचरा चौराहे से बाइक से गांव वापस आ रहा था। गनेशपुर चौराहे से एक किलोमीटर पहले ही एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उसकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने मोटर साइकिल से उतरते ही उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। विशेष कुमार घायल होकर सड़क पर गिर गए।
बदमाशों ने विशेष की जेब से मोबाइल, एक हजार की नकदी व बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। विशेष ने राहगीर के मोबाइल से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर पूरे मामले की जानकारी की। मार्ग के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बदमाशों के बारे में जानने का प्रयास किया। पुलिस ने विशेष कुमार की तहरीर पर तीन बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
एसओ मेरापुर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। (संवाद)