फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three accused including seven stolen bikes caught

Farrukhabad News: चोरी की सात बाइकों समेत तीन आरोपी पकड़े

Thu, 04 May 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 04 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three accused including seven stolen bikes caught
फर्रुखाबाद। शहर में बाइक चोरी की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने एक संदिग्ध की निशानदेही पर सात बाइकें बरामद कर दो अन्य साथियों को भी हिरासत में ले लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। कुछ और चोरों के पकड़े जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला तलैया साहबजादगान निवासी मुसीद कुरैशी की मंगलवार शाम बाइक चोरी हो गई थी। उसने पुलिस को तहरीर देकर बजरिया निवासी एक युवक पर शक जताया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने कुइया बूट निवासी दो युवकों के नाम बता दिए। पुलिस ने बुधवार दोपहर में तीनों चोरों की निशानदेही पर सात बाइकें बरामद कर डीसीएम से थाने में खड़ा करवा लिया। तीनों बाइक चोरों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कुछ और बाइकें बरामद होने की उम्मीद है। बरामद बाइकों में कुछ शहर की भी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed