{"_id":"5fd5fea28ebc3e3c531069dc","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-30-lakh-cables-farrukhabad-news-knp5995731105","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लाख की केबल चोरी में तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 लाख की केबल चोरी में तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन
केबल चोरी में पकड़े आरोपियों का लोहिया अस्पताल में होता मेडिकल। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हरसिंहपुर गोवा रेलवे स्टेशन से 30 लाख रुपये कीमत वाली सिग्नल केबल चोरी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तीन और आरोपियों को दबोच लिया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने 11 नवंबर को हरसिंहपुर गोवा रेलवे स्टेशन के पास चोरी कर ले जाई जा रही आठ किमी लंबी केबल लदी दो डीसीएम पकड़ी थी।
आरपीएफ ने मौके से सेक्शन इंजीनियर समेत पांच लोगों को पकड़ कर जेल भेजा था। इस मामले में आरपीएफ ने आरोपियों से पूछताछ व दस्तावेजों के आधार पर नौ अन्य लोगों को आरोपी बनाया था।
शनिवार रात आरपीएफ ने छापा मारकर भोजीपुरा थाने के दोहना निवासी आशीष पुत्र देवेंद्र पाल सिंह, इज्जत नगर मदीना मस्जिद के पास महलाऊ निवासी खालिद पुत्र इरशाद और बरेली के प्रेम नगर थाने के कोहड़ा चौकी के पास बानखाना निवासी अनवार खां पुत्र मुजफ्फर खां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरपीएफ ने तीनों का डाक्टरी परीक्षण कराके उन्हें रेलवे की अदालत में पेश किया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।