फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Threatening to make daughter's obscene photos and videos viral

Farrukhabad News: बेटी की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी

Thu, 11 Dec 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Threatening to make daughter's obscene photos and videos viral
शमसाबाद। युवती की अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी व्यक्ति ने मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी मुरसलीम, उसकी बहन-मां और मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी विलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि आरोपी ने उसकी 20 वर्षीय पुत्री का अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया है। अब आरोपी वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की फोन पर धमकी दे रहे हैं। युवती की मां व अन्य परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए तो मारपीट की गई। बाद में फिर रुपये की मांग करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

कहा कि यदि किसी से शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि मां-बेटा और बेटी सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed