फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thousands robbed of goods by threatening them

तमंचे से धमकाकर हजारों का माल लूटा

Sun, 24 Jun 2018 11:08 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sun, 24 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Thousands robbed of goods by threatening them
gun
 थाना क्षेत्र के गांव पथरामई में शनिवार देर रात घर में घुसे लुटेरे तमंचे से धमकाकर हजारों रुपये का माल लूट ले गए। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के गांव पथरार्मई निवासी वीरेंद्र ने हाल ही में घर के बाहर की ओर बैठक का निर्माण करवाया है। इसमें उसने गेट नहीं लगवाया है। शनिवार देर रात वह घर में सो रहा था। इसी दौरान कुछ लोग बैठक में घुस कर सामान उठाने लगे। खटपट की आवाज से वीरेंद्र जाग गया। उसने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर उसके साथी ने उसके तमंचा लगा दिया और छह बोरी सरसों, 40 लीटर डीजल, एक मोबाइल, एक साइकिल और एक टार्च लूट ली।
विज्ञापन



इस दौरान वीरेंद्र ने लुटेरों को पहचान लिया। उसने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सिवारा चौकी इंचार्ज ने बताया जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed