फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thousands of household items burnt in gas cylinder fire

गैस सिलिंडर से लगी आग में हजारों का घरेलू सामान जला

Fri, 28 Feb 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Thousands of household items burnt in gas cylinder fire
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग से कमरे में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान जल गया। आग बुझाने के प्रयास में महिला के हाथ झुलस गए।
विज्ञापन

गांव लखनपुर निवासी अभिषेक राव की पत्नी अनिता शुक्रवार दोपहर कमरे में रखे गैस चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं। गैस रिसाव से सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। परिजन घबरा गए। पड़ोसी भी पहुंच गए। आग की लौ ने कमरे में रखे अन्य सामान को चपेट में ले लिया। अनिता ने आग बुझाने का प्रयास किया तो उनके हाथ झुलस गए। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों ने सिलिंडर को कमरे से बाहर निकाला, पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। परिजनों ने बताया कि आग से कमरे में रखी कुर्सी, मेज, कपड़े, रजाई, गद्दे, सिलाई मशीन व अन्य घरेलू सामान जल गया। इससे करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। आग की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed