{"_id":"649f1fbcfdfbe9cade043a04","slug":"this-rickshaw-driver-committed-suicide-by-hanging-himself-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-93-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ई रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ई रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतनगर निवासी 55 वर्षीय कैलाश चंद्र शाक्य ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
गांव इनायतनगर निवासी कैलाश चंद्र शाक्य की पत्नी की 13 साल पहले प्रसव के दौरान मौत हो गई। तब से वह परेशान रहते थे। पत्नी की मौत के बाद उन्होंने ट्रक चलाना भी छोड़ दिया था। रोजगार के लिए चार दिन पहले ही उन्होंने नया ई रिक्शा खरीदा था। शुक्रवार शाम ई रिक्शा चालक ने घर के कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगा लिया। शाम को जब उनका पड़ोसी सूरज उनके घर गया। आवाज लगाईए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूरज ने कमरा खोला तो कैलाश फंदे पर लटके थे। सूचना पर मोहल्ले पड़ोस के अन्य लोग पहुंच गए।
कस्बा चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी व फोरेंसिंक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी व नमूने लेकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके 3 पुत्र व 3 बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो गई है। सबसे बड़ा 28 वर्षीय पुत्र अजब सिंह दिल्ली में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। 18 वर्षीय पुत्र गौतम व 12 वर्षीय पुत्र विशाल उनके पास ही रहता है। अभी किसी बेटे की शादी नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि अभी चार दिन पहले ही चलाने के लिए ई रिक्शा खरीदा था।