{"_id":"6737a104b6ac20d4f40d7de4","slug":"thieves-took-away-four-lakh-cash-by-cutting-the-wall-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-117629-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दीवार काटकर चार लाख नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दीवार काटकर चार लाख नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली से कुछ मीटर की दूरी पर चोरों ने साइकिल व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से चार लाख रुपये ले गए। चोर दूसरी मंजिल पर जाने वाले जीने की दीवार काट कर अंदर आए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।
फतेहगढ़ कोतवाली रोड पर चौराहे से पहले बजरंग एंटरप्राइजेज के नाम से साइकिल और इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। दुकान के मालिक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। पड़ोस में निर्मला श्रीवास्तव के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने सुबह फोन पर बताया कि दुकान की दीवार की ईंटें निकली पड़ी है। सूचना पर वह बेटे तुषार गुप्ता के साथ दुकान पर पहुंचे। उन्हें साइकिल और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों के काउंटरों की दराजें खुली पड़ी मिली। सामान बिखरा पड़ा था। काउंटर में रखे रुपये गायब थे। छत पर जा कर देखा तो जीना की दीवार कटी हुई थी। सीसीटीवी कैमरों के तार टूटे पड़े थे। डीवीआर गायब था, संजय कुमार ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस काे दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोंरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से दीवार तोड़ने में प्रयोग करने वाला छोटा बेल्चा और कुछ चाबियां मिली है। फतेहगढ़ कोतवाल गोविंद हरि वर्मा ने बताया कि चार लाख रुपये चोरी होने की तहरीर मिली है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।