फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves targeted five closed houses in one night, theft in two, attempts in three

Farrukhabad News: चोरों ने एक रात में पांच बंद मकानों को बनाया निशाना, दो में चोरी, तीन में प्रयास

Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted five closed houses in one night, theft in two, attempts in three
कायमगंज। चोरों ने गुरुवार रात एक साथ पांच बंद घरों के ताले तोड़ डाले। चोर दो घरों में चोरी करने में कामयाब रहे। एक ग्रामीण ने ईंट फेंककर मारी तो चोर एक मिक्सी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


गांव अताईपुर कोहना में गुरुवार रात अज्ञात चोर गांव के पप्पू के मकान का मेन गेट का ताला तोड़कर घुसे, कमरे के ताले तोड़कर अलमारी के ताले तोड़कर चोरी कर ले गए। पप्पू कुछ माह से दिल्ली में रहने लगे। उनके माता-पिता दूसरे घर में रहते हैं। मां ओमवती ने बताया कि क्या-क्या सामान चोरी गया यह तो नहीं पता, लेकिन गृहस्थी व कपड़े आदि चोरी हुए हैं। इसी प्रकार पास के ही पंकज के मकान के ताले तोड़कर चोर गृहस्थी आदि का सामान चोरी कर ले गए। पंकज भी 2-3 माह से दिल्ली में हैं।
विज्ञापन

चोरों ने रामप्रकाश के मकान का ताला तोड़ा। उसमें तंबाकू भरी थी। इसके बाद चोरों ने अर्जुन के घर का ताला तोड़ा, अर्जुन सामने के मकान में ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर अर्जुन ने ऊपर से ईंट फेंककर मारी। इस पर चोर वहां मिक्सी छोड़कर भाग गए। चोरों ने राजेश कठेरिया के बंद घर के ताले तोड़ दिए। पड़ोसियों ने बताया कि राजेश कुछ माह से मकान बंद कर ननिहाल चले गए हैं। एक रात में पांच घरों में वारदात से गांव के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसएसआई सुरजीत सिंह व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। फोटोग्राफी कर नमूने लिए। मौके से मिली मिक्सी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि बंद मकानों को निशाना बनाया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed