{"_id":"66e89033c826aeb3a9096394","slug":"thieves-broke-locks-of-five-houses-stole-jewelery-and-cash-from-one-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-115619-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़े, एक से जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़े, एक से जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन
कायमगंज। चोरों ने एक रात में पांच बंद घरों के ताले तोड़ दिए। चोर एक घर से नकदी व जेवर चोरी कर ले गए।
गांव मीरपुर में रविवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। मुकेश चंद्र व लालाराम के बंद घर में जानवर बंधे मिले। राजकुमार के बंद घर का ताला तोड़ा, वहां भी कुछ नहीं मिला। कुलवीर गंगवार दिल्ली में रहते हैं। उनके बंद घर के ताले तोड़ दिए। चोरी क्या हुआ यह पता नहीं चला। सूचना मिलने पर कुलवीर आ रहे हैं।
गांव के मनोज बाहर रहते हैं। गांव में उनकी मां विमला देवी रहती हैं। रविवार को दिन में वे दवा लेने कायमगंज गईं थीं। वहीं मोहल्ला तलैया स्थित रिश्तेदारी में रुक गई थीं। चोरों ने बाहर से ताला लगा देख उसे तोड़ दिया। कमरे में घुसकर बक्से आदि खंगाल डाले। जानकारी पर विमला देवी गांव पहुंची। उन्होंने बताया कि चोर एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल, 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
सूचना पर एसएसआई सुरजीत सिंह व फोरेंसिंक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। एसएसआई ने बताया कि एक घर में चोरी हुई है। अन्य के ताले तोड़े गए। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।