{"_id":"5fcd14638ebc3ecf8555afd2","slug":"thieves-broke-locks-in-seven-places-near-the-checkpoint-farrukhabad-news-knp59840781","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास सात घरों व दुकानों के ताले टूटे, जेवर व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के पास सात घरों व दुकानों के ताले टूटे, जेवर व नगदी चोरी
विज्ञापन
गांव मदनपुर में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
चौकी के पास चोरों ने सात जगह ताले तोड़े
मोहम्मदाबाद। चौकी के पास मकान व मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर चोर जेवरात व नगदी सहित घरेलू सामान चोरी करके ले गए। चोरों ने दो दुकानों व तीन मकानों में चोरी का प्रयास भी किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में चोरी करने आए एक युवक के फोटो कैद हो गया। रविवार को फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी रानी गुप्ता पत्नी स्व. अरवेश गुप्ता का मकान चौकी से कुछ दूरी पर है। दिवाली पर वह मकान में ताला बंद करके अपने मायके औरैया चली गई थीं। शनिवार रात उनके मकान का ताला तोड़कर चोर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने की अंगूठी, टाप्स, पायलें, सिलिंडर व नगदी चोरी कर ली।
रविवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पीड़ित ने अपने रिश्तेदार आशीष गुप्ता को मौके पर भेजा। आशीष ने घर आकर पूरी जानकारी रानी को दी। चोरों ने रात में संजय गुप्ता की मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर गोलक में रखे 15 सौ रुपये चोरी कर लिए है।
विज्ञापन
इसके बाद चोरों ने मदनपुर बाजार में हरिओम बीज भंडार, सिसौदिया मिल्क पार्लर व गोपाल गुप्ता, रहमत खां, पवन बाथम के मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। रविवार सुबह चोरी की सूचना मिलने पर मदनपुर चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर जांच की और एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे देेखे। कैमरे में चोरी करने आए युवक के फुटेज पुलिस ने लेकर जांच शुरू की है।
चोरों ने बंद मकान का तोड़ा ताला
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव मंझना निवासी रवि जोशी के मकान तीन वर्ष से ताला पड़ा है। वह कस्बे में किराए के मकान में रहकर कोराबार करते हैं। शनिवार रात चोरों ने रवि जोशी के मकान के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे।
आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। उन्होंने शोर मचाया, इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस पर चोर भाग गए। सूचना पर रवि गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ भी चोरी नहीं गया है।