फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There will be no new program on Buddha Mahotsav

Farrukhabad News: बुद्ध महोत्सव पर नहीं होगा कोई नया कार्यक्रम

Tue, 02 May 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 02 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
There will be no new program on Buddha Mahotsav
संकिसा। धम्मा लोको बुद्ध बिहार में होने वाली बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव को लेकर मेरापुर थाने में सनातन और बौद्ध धर्मियों की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने किसी भी तरह का नया कार्यक्रम न होने की बात कही। उन्होंने प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। कहा कि कुछ भी नया करने पर पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

मेरापुर थाने में थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में सनातन व बौद्ध धर्मियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें बुद्ध पूर्णिमा पर होने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने तय किया कि पिछली साल वाले ही कार्यक्रम होंगे। किसी भी तरह का नया कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। चार मई को दोपहर 12 बजे बुद्ध वंदना एवं परित्राण पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। पांच मई को सुबह सात बजे तीन झांकियों के साथ शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से स्तूप परिसर तक जाएगी। वहां पूजा, वंदना के बाद साढ़े 10 बजे तक शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर वापस आएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी नई प्रथा नहीं डाली जाएगी। आयोजक अनुशासित रहकर सौहार्द के साथ कार्यक्रम संपन्न कराएं। बैठक में अतुल दीक्षित, देवेश शाक्य, दिलीप दीक्षित, संजीव पांडे, भूरे कठेरिया, रघुवीर शाक्य, भन्ते डॉ. धम्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed