फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There was a fight in the market secretary's office after the firm was blocked, shots were fired

Farrukhabad News: फर्म ब्लॉक करने पर मंडी सचिव कार्यालय में मारपीट, गोली चली

Fri, 02 Aug 2024 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
There was a fight in the market secretary's office after the firm was blocked, shots were fired
फर्रुखाबाद। आलू व्यापारी की फर्म ब्लाॅक करने के विवाद में सातनपुर मंडी सचिव कार्यालय में गुरुवार को विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। शोर-शराबा सुन बाहर खड़े गार्ड ने माहौल बिगड़ता देख हवाई फायर कर दिया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने दीवार में लगी गोली व अस्त-व्यस्त पड़े अभिलेखों की जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


सातनपुर मंडी के प्रभारी सचिव सूरज सहाय सक्सेना ने दो दिन पूर्व आलू व्यापारी की फर्म निहारिका ट्रेडिंग कंपनी ब्लॉक कर दिया था। इस पर गुरुवार को दो व्यक्ति मंडी पहुंचे। उन्होंने सचिव के कार्यालय में जाकर फर्म ब्लाॅक करने पर आपत्ति जताई। इस दौरान मंडी टैक्स वसूली का कैश गिन रहे कर्मचारी अजय राठौर ने विरोध जताया तो उनसे विवाद शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने पर मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मंडी कर्मचारियों का कहना है कि शोरगुल सुनकर बाहर खड़ा गार्ड गेट खोलकर कार्यालय कक्ष में घुसा। छीनाझपटी व मारपीट होते देख माहौल शांत करने के लिए हवाई फायर कर दिया। इसके बाद झगड़ा करने आए व्यक्ति की भी जमकर धुनाई की गई। मौका देख उसका एक साथी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव ने कादरीगेट थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बाद फाेरेंसिक टीम ने सचिव कार्यालय में पहुंचकर बिखरे पड़े अभिलेख व दीवार के पीवीसी पैनल में लगे गोली के निशान से साक्ष्य जुटाए। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने भी मंडी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

नियम विरुद्ध तरीके से 2700 क्विंटल आलू का स्टाक
मंडी सचिव सूरज सहाय सक्सेना ने बताया कि निहारिका ट्रेडिंग कंपनी ने नियम विरुद्ध तरीके से 2700 क्विंटल आलू स्टाक कर रखा है। एक लाख रुपये से अधिक मंडी टैक्स भी बकाया है। इसी वजह से उन्होंने फर्म ब्लॉक कर दी थी। फर्म संचालक के बजाय कायमगंज निवासी सुनील कुमार एक साथी के साथ उनके कार्यालय आए और फर्म ब्लाॅक करने को लेकर विवाद करने लगे। दोनों में मारपीट भी हुई। अजय राठौर के पास से कैश छीनने का प्रयास भी किया गया। सुनील ने रजिस्टर आदि अभिलेख भी फेंक दिए।


थाने में हुआ लिखित समझौता
फर्रुखाबाद। मारपीट के बाद कादरीगेट थाना पुलिस ने सुनील कुमार को हिरासत में ले लिया था। मंडी में जांच के बाद मंडी सचिव व कर्मचारी भी थाने पहुंचे। वहांं मारपीट के आरोपी सुनील कुमार ने अभिलेख फेंकने, कर्मचारी से मारपीट करने की बात स्वीकार करते हुए पुनरावृत्ति न करने की लिखित माफी मांगी। मंडी सचिव सूरज सहाय सक्सेना ने बताया कि पुलिस मौजूदगी में कर्मचारी अजय राठौर व विवाद करने वाले सुनील कुमार के बीच लिखित समझौता हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि दोनों पक्षों में लिखित समझौता होने की जानकारी मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed