{"_id":"64501aa7fd8afc45d602f907","slug":"theft-of-lakhs-including-computer-from-siroli-panchayat-ghar-farrukhabad-news-c-12-1-210806-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सिरोली पंचायतघर से कंप्यूटर समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सिरोली पंचायतघर से कंप्यूटर समेत लाखों की चोरी
Tue, 02 May 2023 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 02 May 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। पंचायत घर के ताले तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर सिस्टम समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मौके पर चोर अल्मारी आदि तोड़ने के लिए लाए हथौड़ा, आरी आदि सामान छोड़ गए। ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव सिरोली स्थित पंचायत घर में चोरों ने रविवार रात ताले तोड़ दिए। उसमें लगा इन्वर्टर, दो बैटरी, कंप्यूटर सिस्टम, वाईफाई, प्रिंटर, स्टेशनरी, अभिलेख आदि चोरी कर लिए। वहां से निकले ग्रामीणों ने ताले टूटे देखे, तो प्रधान को सूचना दी। प्रधान शीतला देवी और सचिव शैलेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोर मौके पर छेनी, प्लास, आरी आदि सामान छ़ोड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। प्रधान शीतला देवी व सचिव शैलेन्द्र त्रिपाठी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
इसके अलावा क्षेत्र के गांव फतनपुर में बने सामुदायिक शौचालय में लगी सबमर्सिबल रविवार रात चोर निकाल ले गए। सोमवार सुबह शौचालय की देखरेख कर रहीं गांव के नवीन चंद्र की पत्नी कूनी देवी पहुंची, तो जानकारी हुई। कूनी देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।