फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   theft

सेना के रिटायर्ड कुक के घर से तीन लाख की चोरी

Wed, 07 Oct 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
theft
भोलेपुर स्थित नगला नैन में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सेना के रिटायर्ड कुक के घर में घुसे चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर व नगदी चुरा ले गए। भोर में कुक जागा तो कमरे की कुंडी बाहर से बंद देखकर पुुत्रों को आवाज लगाई। पुत्रों के कमरे भी बाहर से बंद थे। इस पर एक पुत्र ने किसी तरह बाहर से लगी कुंडी खोली और कमरों में बंद सभी लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे कोतवाल ने छानबीन के बाद खुलासे का भरोसा दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला नैन निवासी सेना के रिटायर्ड कुक चंद्रपाल बाथम मंगलवार रात कमरे में सो रहे थे। उनके पुत्र संजीव, बृजेश, शिवम, राजू भी पत्नियों के साथ अपने कमरों में थे। रात में चोरों ने किसी तरह से मेनगेट के अंदर से लगी कुंडी खोल ली। घर में घुसकर चोरों ने सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार नगद व सोने के कुंडल, बेसर, टीका, चांदी की करधनी, गुच्छा व पायलें चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सुबह तीन बजे चंद्रपाल जागे तो कमरा बाहर से बंद था। पिता की आवाज सुनकर एक पुत्र ने किसी तरह कमरे में बाहर से लगी कुंडी खोल ली और सबको बाहर निकाला। भोर में ही पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। कोतवाल जय प्रकाश पाल मौके पर पहुंचे। बताया कि तहरीर मिल गई है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed