फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft accused absconded from Maudarwaja police station

Farrukhabad News: मऊदरवाजा थाने से चोरी का आरोपी फरार

Wed, 07 Jun 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Theft accused absconded from Maudarwaja police station
फर्रुखाबाद। चोरी के मामले में तीन दिन से मऊदरवाजा थाने की हवालात में बंद एक आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसओजी ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया। बहन के घर भी दबिश दी। सीओ सिटी ने टीमें बनाकर पुलिस को भेजा। देर शाम तक आरोपी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव टीका नगला में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने हाता इस्लाम खां निवासी सुदीप सैनी को तीन दिन पहले हिरासत में लिया था। बुधवार सुबह नौ बजे के करीब हवालात में पोंछा लगाने के लिए उसे बाहर निकाला गया। इसी समय मौका पाकर सुदीप थाने से फरार हो गया। कुछ देर तक पोंछा भिगोकर वापस न लौटने पर थाने के मुंशी के होश उड़ गए। उन्होंने थानाध्यक्ष को सूचना दी। इस पर दरोगा और इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। कई पुलिस कर्मियों को खोजने भेजा। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में एसओजी टीम भी थाने पहुंच गई। एक टीम ने आरोपी के घर दबिश दी। उसके भाई को हिरासत में ले लिया। टीम ने आरोपी की बहन के घर दबिश दी, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

थाने पहुंचे सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने मुंशी और पहरा से पूछताछ की। इसके बाद कई टीमें बनाकर उसकी सभी रिश्तेदारी, दोस्तों के यहां भेजा है। हथियापुर चौकी के दरोगा का कहना है कि मंगलवार रात सुदीप के खिलाफ लिखा-पढ़ी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पहरा ड्यूटी कर रहा होमगार्ड हिरासत में
जिस वक्त चोरी का आरोपी थाने से फरार हुआ, उस समय पहरा की ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसे हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने उससे पूछताछ की।


थाने में मुंशी और एक महिला सिपाही ड्यूटी कर रही थी। दोनों की लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ रपट दर्ज की गई है। सीओ सिटी ने दोनों मुंशियों से भी पूछताछ की। बताया जाता है कि हवालात की चाबी मुंशी के पास ही रहती है। इंस्पेक्टर आमोद सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात मुंशी सौरभ को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed