फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man who went to his in-laws' house died under suspicious circumstances.

Farrukhabad News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 20 Jun 2024 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 20 Jun 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to his in-laws' house died under suspicious circumstances.
फर्रुखाबाद। ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कार से लोहिया अस्पताल में पत्नी लेकर पहुंची। तीन माह पहले ही शादी हुई थी। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला आंबेडकर नगर भोलेपुर निवासी सुरजीत (28) को बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कार से उनकी पत्नी सिया लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिया के पिता की सूचना पर कुछ ही देर में सुरजीत की मां मीरा देवी, पिता रमेश आदि परिजन भी पहुंच गए। पिता ने बताया कि सुरजीत दोपहर में कार से बहू की विदा कराने ससुराल जाने की बात कह रहा था। उसकी तीन माह पहले ही राजेपुर के कुसुमापुर से शादी हुई थी। पत्नी सिया ने बताया कि सुरजीत एक कार से चालक के साथ घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने बताया कि घर पर विवाद हुआ है, लिहाजा उन्होंने जहर खा लिया है। पिता ने शव को मोरचरी में रखवा दिया। रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। इससे विवाद बढ़ गया। अस्पताल में देर रात तक चीख-पुकार मची रही। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed