{"_id":"65a83d227d6b5f2a830570c4","slug":"the-young-man-shot-himself-in-the-temple-while-lying-on-the-bed-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1883-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बेड पर लेटकर युवक ने कनपटी में मार ली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बेड पर लेटकर युवक ने कनपटी में मार ली गोली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेड पर लेटकर एक युवक ने कनपटी से तमंचा लगाकर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी होने से मानसिक बीमार था।
कादरीगेट थाने के मोहल्ला गंगानगर कबाड़ा वाली गली निवासी गुड्डन जाटव (24) नशे का आदी था। वह अधिकतर समय बैठक (घर में बाहर का कमरा) में पड़े बेड पर ही लेटा रहता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसकी मां गीता खिचड़ी बनाकर कमरे में देने लौटी।
इसी दौरान कमरे से गोली चलने की तेज आवाज आई। वह भागकर पहुंची। तब तक छोटी बहन काजल भी पहुंच गई। गुड्डन को लहूलुहान पड़ा देख शोर मचा दिया। अंदर के कमरे में मौजूद बड़ा भाई नवजोत भी आ गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने पहुंचकर जांच की। पुलिस को बेड से तमंचा भी बरामद हो गया। भाई नवजोत ने बताया कि वह नशे का आदी था। लिहाजा मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
उसका एक छोटा भाई सुबोध दिल्ली में रहता है, जबकि बड़ी बहन सरिता की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि भाई ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जाएगी।