फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The workers of the district will fill the flight with PEP scheme: DM

स्फूर्ति योजना से जिले के कामगार भरेंगे उड़ान: डीएम

Tue, 11 Feb 2020 07:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
The workers of the district will fill the flight with PEP scheme: DM
स्रजिता सेवा संस्थान के कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की स्फूर्ति योजना का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार की शानदार पहल है। इससे कामगारों को उड़ान भरने का मौका मिलेगा। बोले, सौभाग्य है ऐसे जिले में हैं, जहां आलू मुख्य फसल है। आलू से बने उत्पादनों को ज्यादा से ज्यादा बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
विज्ञापन

शहर के बढ़पुर स्थित राजपूताना होटल में सृजिता सेवा संस्थान नेे कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डीएम ने कहा कि संस्थान की शानदार पहल है। जिले के 18 गांवों के 500 कारीगरों को रोजगार के अवसर सृजित करना अच्छा प्रयास है। इसमें कारीगरों को प्रशिक्षण देकर कुशल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि संस्थान के पक्ष में 1.88 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई है। इस योजना का सदुपयोग होना जरूरी है। दुग्ध संघ कानपुर अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि सही मायने में जिले के लिए बड़ा काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डा. वीके शर्मा, डा. संजय कुमार ने कहा कि योजना का उद्देश्य परंपरागत कारीगरों को निरंतर रोजगार दिलाना, कौशल विकास करना, सामान्य सुविधा केंद्र का निर्माण, क्लस्टर गवर्नेंस प्रक्रिया को मजबूत करना, उन्नत तकनीकी प्रणालियों को अपनाना है।
जिला आलू अधिकारी आरएन वर्मा ने क्वालिटी वाले आलू के उत्पादन की जानकारी दी। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक एसके मिश्र ने बताया कि जिले को इस योजना के तहत बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह योजना का पूरा लाभ उठाएं। एके द्विवेदी ने भी संबोधित किया।
सचिव अल्का सिंह ने संस्थान के उद्देश्य बताए। कहा कि नवाबगंज और मोहम्मदाबाद के 18 गांवों को चिह्नित कर रोजगारपरक बनाया जाएगा। निसाई गांव के पास 18 सौ वर्गमीटर भूमि पर सामान्य सुविधा केंद्र बनेगा। यहां उत्पादों की पैकिंग व बिक्री होगी।

कहा कि इसमें हर कामगार को बीमा, स्वास्थ्य, पेंशन, कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को स्कूल फीस उपलब्ध होगी। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. वीरेंद्र सिंह राठौर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह, अनिल यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, ब्रजेश परिहार, अवनीश सिंह तोमर, रोहित राजावत, सौरभ भारतीय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed