फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The truck crushed the headmaster, died

ट्रक ने जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक को कुचला, मौत

Tue, 08 Dec 2020 05:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
The truck crushed the headmaster, died
देवेश पाठक की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वह साथी शिक्षक की रिश्तेदारी में आई बरात में शामिल होने गए थे। उनकी पत्नी गांव के ही स्कूल में शिक्षामित्र हैं।
विज्ञापन

राजेपुर क्षेत्र के गांव कुइयां निवासी देवेश पाठक (49) पूर्व माध्यमिक विद्यालय (जूनियर हाईस्कूल) तुषौर में प्रधानाध्यापक थे। उनके साथी शिक्षक की रिश्तेदारी राजपुर में एक बरात आई थी।
विज्ञापन

सोमवार देर रात वह बरात में शामिल होने गए थे। वहीं गांव के पास ही सड़क किनारे खड़े थे। तभी जरियनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनके कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह कुचल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात 11 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। पांच भाइयों में एक भाई का पहले ही निधन हो चुका है। दिनेश पाठक, भूपेश पाठक और राजेश पाठक समेत परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
पत्नी विमलेश पाठक गांव के ही स्कूल में शिक्षामित्र हैं। पुत्र भानु, वैभव और पुत्री शिवा है। राजेपुर पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया।

उनके भाई वकील राजेश पाठक पूर्व विधायक विजय सिंह के प्रतिनिधि रहे हैं। छोटे भाई भूपेश पाठक प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हैं।

देवेश पाठक के रोते बिलखते परिजन। संवाद

देवेश पाठक के रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed