{"_id":"691388d92328d989a708aa87","slug":"the-tank-exploded-as-soon-as-the-valve-was-opened-to-fill-air-in-the-bike-employee-injured-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107973-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक में हवा भरने से लिए वॉल्व खोलते ही टैंक फटा, कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक में हवा भरने से लिए वॉल्व खोलते ही टैंक फटा, कर्मचारी घायल
Wed, 12 Nov 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो-3 मसेनी स्थित दुकान पर दुर्घटना के बाद फटा पड़ा टैंक। संवाद
फर्रुखाबाद। बाइक में हवा भरने के लिए कर्मचारी ने टैंक का वॉल्व खोला तो टैंक फट गया। हादसे में कर्मचारी घायल हो गया। दुर्घटना के वक्त हवा भरने वाला कंप्रेशर भी चल रहा था। टैंक में 150 प्वाइंट हवा भरी थी।
फतेहगढ़ कोतवाली के मसेनी चौराहा निवासी योगेंद्र पाल की वाहनों के टायरों में हवा भरने की दुकान है। उनके यहां कई साल से चांदपुर निवासी शिवम (27) काम करता है। दोपहर करीब 12.30 बजे हवा भरवाने के लिए एक बाइक रुकी। शिवम ने टैंक में हवा भरने के लिए कंप्रेशर चलाया। इसके बाद उसने वॉल्व खोला।
उसने पाइप हाथ में पकड़ा ही था तभी तेज धमाके के साथ हवा का टैंक फट गया। टैंक की टीन लगने से शिवम घायल हो गया। उसे तुरंत ही एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में टैंक का हिस्सा लगने से चोट आई है। उसके शरीर में भी हवा के प्रेशर की धमक लगने से शरीर कांप रहा था। हादसे में दुकान के पास लगी लोहे की जालियां टूटकर दूर जा गिरीं।
विज्ञापन
शिवम ने बताया कि टैंक में 150 प्वाइंट हवा थी। बड़ा वाहन आ जाता है तो प्रेशर अधिक चाहिए होता है, लिहाजा उन्होंने कंप्रेशर चला दिया। जैसे ही वॉल्व खोलकर हवा डालने के लिए हाथ में पाइप पकड़ा कि तेज धमाका हो गया।
इसके बाद उसे होश नहीं रहा। गनीमत रही कि अधिक चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद पांचाल घाट चौकी और कर्नलगंज चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल की। फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।