{"_id":"59c976d130c6692e31177bebfe9efef6","slug":"the-sixth-day-of-the-55-villages-disilluminato-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन भी 55 गांवों के बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन भी 55 गांवों के बत्ती गुल
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
हजियांपुर सब स्टेशन की इनकमिंग मशीन की सीटी छह दिन से फुंकी पड़ी है।
विज्ञापन
इससे 55 गांवों में बिजली संकट है। गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है।
शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड होने के कारण एक साथ दो फीडरों से सप्लाई
हो पा रही है। एक फीडर बंद रहता है। इससे ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ
रहे हैं।
हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के चार फीडरों से ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई की जाती है। यह फीडर एक इनकमिंग मशीन से चलते हैं। छह दिन पूर्व हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट से इसकी सीटी फुंक गई थी। इससे 55 गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। सीटी की मरम्मत नहीं होने से छह दिन से गांवों में बिजली संकट छाया है। किसान बिजली न आने के कारण खेतों में
पानी नहीं लगा पा रहे। वहीं शमसाबाद विद्युत उपकेेंद्र का बुरा हाल है। इससे तीन टाउन, देहात और मंझना द्वितीय फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। बरसात न होने के कारण सभी फीडर ओवरलोड हो गए हैं। इस कारण बिजली सप्लाई के दौरान दो फीडर चालू किए जाते हैं। एक फीडर बंद कर दिया जाता है। लोकल फाल्ट और अघोषित कटौती के कारण शमसाबाद क्षेत्र
के लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली न मिलने के कारण क्षेत्र का बुरा हाल है। किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता मोहित लवलानी ने बताया कि हजियांपुर सब स्टेशन की इनकमिंग की खराब हुई सीटी को अलीगढ़ से मंगाया गया है। इसके आने के बाद मशीन सही कर आपूर्ति शुरू की जाएगी। शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र ओवर लोड है। इस कारण बिजली सप्लाई में दिक्कत हो रही है।