{"_id":"60f8535e8ebc3e6d1d354b42","slug":"the-sacked-armorer-and-relatives-ran-and-beat-the-soldier-farrukhabad-news-knp6415831169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त आर्मोरर व परिजनों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त आर्मोरर व परिजनों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
पीड़ित सिपाही गौरव कुमार।
- फोटो : FARRUKHABAD
बर्खास्त आर्मरर व परिजनों ने सिपाही को दौड़ा कर पीटा
फर्रुखाबाद। बर्खास्त आर्मरर व उसके परिजनों ने सिपाही को चूड़ी वाली गली में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सिपाही की वर्दी फट गई और उसके गंभीर चोटें आईं। आर्मोरर को हिरासत में लेने पर उसकी ग्राम प्रधान पत्नी व पुत्री ने कोतवाली में हंगामा किया। सिपाही की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात सिपाही गौरव बुधवार दोपहर सब्जी मंडी स्थित गेस्ट हाउस मालिकों को गुरुवार को डीएम के साथ बैठक के संबंध में सूचना देने निकला था। सिपाही ने चूड़ी वाली गली निवासी बर्खास्त आर्मरर असगर अली की दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दी।
असगर अली की पत्नी अनीशा कमालगंज के गांव कतरौली पट्टी की प्रधान हैं। बाइक खड़ी करने को लेकर असगर अली व उसका पुत्र साहिल, पत्नी अनीशा बेगम, बेटी डेजी, खुशबू सिपाही से गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
सिपाही गौरव ने कुछ देर बाद बाइक हटा लेने को कहा। इस पर बर्खास्त आर्मोरर सहित उसके परिजनों ने सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी। सिपाही को गली मेें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इन लोगों की ओर से दो और युवक आ गए। उन्होंने भी सिपाही के साथ मारपीट की। सिपाही की वर्दी फट गई और उसको गंभीर चोटें आईं।
सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा, दरोगा विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने असगर अली को हिरासत में ले लिया। प्रधान पत्नी अनीशा बेगम व पुत्री खुशबू ने सिपाही पर दुकान से फ्री में सामान लेने का आरोप लगाकर कोतवाली में हंगामा किया।
इस पर महिला सिपाहियों ने मां-बेटी को भी कोतवाली के महिला हेल्प डेस्क कक्ष में बैठा लिया। सिपाही गौरव की तहरीर पर असगर अली, अनीशा बेगम, डेजी, खुशबू, साहिल व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ सिटी नितेश सिंह व कोतवाल जय प्रकाश पाल ने आसपास के दुकानदारों के बयान दर्ज कर सिपाही गौरव व बर्खास्त आर्मोरर से भी पूछताछ की। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सिपाही से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उसका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।