फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The roads to the pilgrimage site have improved, the main road is in bad condition

Farrukhabad News: तीर्थस्थल की सड़कें सुधरीं, मुख्य मार्ग है बदहाल

Sat, 31 May 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 31 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The roads to the pilgrimage site have improved, the main road is in bad condition
श्रृंगीऋषि मंदिर के पास पर्यटन विभाग द्वारा लगाया गया बोर्ड। - फोटो : श्रृंगीऋषि मंदिर के पास पर्यटन विभाग द्वारा लगाया गया बोर्ड।
कमालगंज। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को तीर्थस्थली श्रृंगीरामपुर में लगने वाले दशहरा मेला की तैयारी दुकानदारों ने शुरू कर दी हैं। मेले में प्रदेश के कई जिलों के साथ ही मध्यप्रदेश के श्रद्धालु भी पुण्य की डुबकी लगाने आते हैं। खास बात यह कि तीर्थस्थल की सड़कें तो सुधर गईं पर, छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग से आए उधरनपुर- श्रृंगीरामपुर तक मुख्य सड़क बदहाल है। कई स्थानों पर सड़क उखड़ी पड़ी है।
विज्ञापन




तीर्थस्थली श्रृंगीरामपुर को ग्राम्य पर्यटन योजना में शामिल किए जाने के बाद दशहरा मेला पहला बड़ा मेला होगा। तीर्थ पुरोहितों के अनुसार चार जून की शाम से दशहरा मेला शुरू हो जाएगा। जो पांच जून को अपने पूरे शबाब पर होगा। छह जून तक भरपूर मेला रहेगा। पर्यटन विभाग के साथ ही ग्राम पंचायत की ओर से भी काम कराए गए हैं। संयोगिता मार्ग से शमशान घाट सीसी रोड बनकर तैयार हो गया है। महुआ घाट मंदिर तक की सड़क भी बन गई। पर्यटन विभाग ने कई स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगवाए हैं। प्रवेश द्वार भी भव्यता लिए हैं।
विज्ञापन


वहीं श्रृंगीरामपुर चौराहे से गंगा घाट तक करीब 2.5 किलोमीटर का कच्चा व बलुई रास्ता काफी खराब है। कई स्थानों पर गड्ढे हैं। दूसरे जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य सड़क उधरनपुर-रजीपुर-श्रृंगीरामपुर मार्ग है। इसकी हालत दयनीय है। अनेक स्थानों पर सड़क उखड़ी पड़ी है। मेले से पहले दोनों सड़कें सही कराए जाने की मांग की जा रही है। ग्राम प्रधान पिंटू यादव ने कहा कि गांव में सड़क बन जाने से लोग श्रृंगीऋषि मंदिर वाले रास्ते से भी गंगा घाटों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने मुख्य सड़क को जल्द सही कराए जाने की भी मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed