फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The proponent will fight the election from the ward

जिस वार्ड का प्रस्तावक वहीं से लड़ना होगा चुनाव

Sun, 04 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 04 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
The proponent will fight the election from the ward
जिस वार्ड का प्रस्तावक है प्रत्याशी को वहीं से चुनाव लड़ना होगा। इस नियम
विज्ञापन
के चलते बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के दो बीडीसी सदस्यों के बदले चुनावी क्षेत्र में विरोध के बावजूद भी संशोधन नहीं हो सका। एक अन्य प्रत्याशी का भी चुनाव क्षेत्र इसी आधार पर बदला गया है। उम्मीदवारों ने शनिवार की रात ब्लाक परिसर में धरना भी दिया था। फिर भी कोई हल नहीं निकला।

बीडीसी भगुआ नगला की सीट (वार्ड 8 से 15 तक) से नवरतन पाल की पत्नी उर्मिला पाल चुनाव लड़ रही हैं। इनके नामांकन पत्र में प्रस्तावक दूसरे वार्ड का होने के कारण इनका चुनाव क्षेत्र बदल दिया गया। वहीं मसेनी की सीट नंबर दो से सतेन्द्र सिंह की पत्नी पूनम (वार्ड 8 से 15 तक) चुनाव मैदान में उतरी थीं। इनका भी प्रस्तावक दूसरे वार्ड का होने से चुनाव क्षेत्र बदलकर

सीट नंबर एक कर दिया गया। मसेनी की तीसरी सीट से विनीता राठौर ने नामांकन कराया था। इनका प्रस्तावक सीट दो के वार्ड का था। फिर भी चुनावी क्षेत्र नहीं बदला गया। इसको लेकर शनिवार को चुनाव चिन्ह वितरण के दौरान विवाद शुरू हो गया। देर शाम बीडीओ कार्यालय में प्रत्याशियों ने चुनावी क्षेत्र बदले जाने को लेकर हंगामा किया। आरओ ने इस मामले से

डीएम और निर्वाचन आयोग को अवगत कराया। देर रात तक विवाद होने के बावजूद उर्मिला पाल और पूनम का चुनावी क्षेत्र नहीं बदला गया। आरओ एके सिंह ने बताया कि जिस वार्ड का प्रस्तावक था, उसी वार्ड से प्रत्याशी का पर्चा चुनाव लड़ने के लिए स्वीकार किया गया है। विनीता राठौर को भी प्रस्तावक वाले क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed