फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The pilgrims returned home with bundles of blessings and Ganges water, their hearts filled with emotion.

Farrukhabad News: पुण्य की गठरी और गंगा जल संग भावुक मन से घर लौटे कल्पवासी

Tue, 03 Feb 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 03 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The pilgrims returned home with bundles of blessings and Ganges water, their hearts filled with emotion.
फोटो-34, एक दूसरे को गले लगाकर अगले वर्ष दोबारा मिलने का वायदा करतीं महिलाएं। संवाद
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। माघ मास में एक माह तक चले कल्पवास का संकल्प पूर्ण होते ही गंगा तट पर श्रद्धा और भावुकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रातःकाल कल्पवासियों ने मां भागीरथी में अंतिम पुण्य स्नान किया, विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया और अगले वर्ष पुनः गंगा तट पर आने का संकल्प दोहराया। इसके बाद पुण्य की गठरी और पवित्र गंगा जल साथ लेकर नम आंखों से अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

पांचाल घाट गंगा तट पर मेला रामनगरिया के रूप में एक माह तक बसे कल्पवासी माघ मास के दौरान संयमित जीवन, नियमित स्नान, जप-तप, दान-पुण्य और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक साधना में लीन रहे। माघ पूर्णिमा के बाद विदाई के समय अनेक श्रद्धालु भावुक नजर आए। उनका कहना था कि मां गंगा की गोद में बिताया गया यह समय जीवन की सबसे बड़ी तपस्या और साधना रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गंगा जल को कलशों और बोतलों में भरकर अपने साथ लिया, जिसका उपयोग वे घरों में पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में करेंगे। कल्पवास से अर्जित पुण्य को परिवार की सुख-शांति का आधार बताया गया। कल्पवासियों की विदाई के साथ ही गंगा तट पर बसा तंबुओं का शहर सिमटने लगा। जहां कुछ दिन पहले तक मिनी कुंभ जैसा नजारा था, वहां अब शांति और सूनापन छा गया है।

फोटो-34, एक दूसरे को गले लगाकर अगले वर्ष दोबारा मिलने का वायदा करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-34, एक दूसरे को गले लगाकर अगले वर्ष दोबारा मिलने का वायदा करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed